फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सीवान में नकली पेट्रोल-डीजल बनाने का भंडाफोड़, चार टैंकर सॉल्वेंट जब्त; तस्कर फरार

Thu, 31 Jul 2025 03:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: छापेमारी के दौरान चार टैंकरों में भरे सॉल्वेंट केमिकल बरामद किए गए, जो पेट्रोल के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं। यह परिसर फकरे आलम नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। बरामद केमिकल मुकेश यादव नामक व्यक्ति का बताया गया है, जो इस समय फरार है।
विज्ञापन
नकली पेट्रोल-डीजल बनाने का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र में नकली पेट्रोल और डीजल बनाने के गोरखधंधे का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रशासन की कार्रवाई में मौके से चार टैंकर सॉल्वेंट केमिकल बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग नकली पेट्रोल तैयार करने में किया जाता था। हालांकि, इस धंधे से जुड़े तस्कर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सराय थाना क्षेत्र के हरदिया मोड़ स्थित एक निजी परिसर में भारी मात्रा में केमिकल मंगवाकर नकली पेट्रोल-डीजल तैयार किया जा रहा है। इसके बाद जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई और बुधवार को मौके पर छापेमारी की गई।

विज्ञापन


पढ़ें: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, युवक को गोली लगने की सूचना; पथराव में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

छापेमारी के दौरान चार टैंकरों में भरे सॉल्वेंट केमिकल बरामद किए गए, जो पेट्रोल के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं। यह परिसर फकरे आलम नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। बरामद केमिकल मुकेश यादव नामक व्यक्ति का बताया गया है, जो इस समय फरार है। सूत्रों के अनुसार, मुकेश यादव का एक पेट्रोल पंप भी है, जहां वह इसी नकली ईंधन की मिलावट कर कालाबाजारी करता था। प्रशासन ने बरामद सॉल्वेंट को जब्त कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। इस सॉल्वेंट की आपूर्ति कहां से हुई, इसकी जांच भी की जा रही है।

क्या कहते हैं अधिकारी?
इस मामले में सीवान के एसडीएम ने कहा कि चार टैंकर सॉल्वेंट केमिकल जब्त किए गए हैं। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और केमिकल को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तहकीकात में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें