फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ब्रिज पर अनियंत्रित कार-ऑटो की भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौके पर मौत; कहां फरार हो गया कार चालक?

Tue, 16 Dec 2025 09:31 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

पटना के दीघा ब्रिज पर कार और ऑटो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मामले से संबंधित लिखा-पढ़ी करती हुई पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना को सारण जिला सहित उत्तर बिहार से जोड़ने वाली दूसरी लाइफ लाइन माने जाने वाले दीघा ब्रिज पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार और ऑटो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक वाहन समेत फरार हो गया।

यह हादसा सारण जिले के पहलेजा घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश सेतु (दीघा ब्रिज) के पाया संख्या 13 और 14 के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चालक वाहन में बुरी तरह दब गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पहलेजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के दुधैला भिन्नी टोला निवासी बच्चू राय के 21 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार के रूप में की।

पुलिस का बयान

विज्ञापन

पहलेजा थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने बताया कि ऑटो पटना की ओर जा रहा था, जबकि कार सोनपुर की दिशा से आ रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar: सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, पिता समेत चार की मौत, दो बच्चों की बची जान; आर्थिक तंगी या कुछ और है वजह?

गांव में पसरा मातम

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर और गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि अविनाश कुमार एक साधारण परिवार से था और ऑटो चलाकर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें