फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Exam: इंटर की परीक्षा देने जा रही छात्रा और उसके भाई को ट्रक ने रौंदा, हालत नाजुक; आरोपी हुआ फरार

Sat, 01 Feb 2025 08:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: पुलिस ने बताया कि फिलहाल पीड़ित परिवार से कोई लिखित शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। लेकिन जैसे ही शिकायत मिलती है, मामले की जांच और कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फरार हो गया है, पर ट्रक जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना ने उस समय सनसनी फैला दी, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर सवार इंटर की छात्रा और उसके भाई को पीछे से रौंद डाला। दोनों घायल हो गए और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह दुर्घटना भोरे-मिरगंज मुख्य पथ पर स्थित बंशी बतरहां मिक्सिंग प्लांट के पास हुई।

विज्ञापन

 
छात्रा और उसके भाई की जान पर बन आई
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के समय छात्रा निशा कुमारी और उसके भाई विकास कुमार यादव मीरगंज इस्लामिया कॉलेज में इंटर की परीक्षा देने जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की जरूरत थी।
 
मदद के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी और ग्रामीण
घटना की सूचना मिलने के बाद राहगीरों ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद श्रीपुर थाने के एसआई सुरेंद्र राय और डायल 112 के प्रभारी दरोगा हरिराम मांझी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों और पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मनोज राय की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



 
आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम करने की कोशिश की
घटना की सूचना मिलते ही घायल छात्रा और उसके भाई के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित होकर सड़क जाम करने की कोशिश करने लगे। हालांकि पूर्व प्रमुख मनोज राय ने हस्तक्षेप किया और परिजनों को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि घायलों का इलाज कराया जाएगा, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।
 
ट्रक चालक हुआ फरार, वाहन जब्त
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पीड़ित परिवार से कोई लिखित शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। लेकिन जैसे ही शिकायत मिलती है, मामले की जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के उमाशंकर यादव की बेटी निशा कुमारी और बेटे विकास कुमार यादव के रूप में की गई है। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और चिकित्सकों द्वारा उनकी स्थिति को गंभीर बताया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें