फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: दरौली में सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Fri, 12 Sep 2025 04:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Accident: मृतक जसवंत के पिता सुबा राम ने बताया कि उनका इकलौता बेटा मेहनती और होनहार था, जो परिवार का सहारा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के मौहुजा स्थित गंगा बाबा स्थान के समीप शुक्रवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के देवरिया टोला निवासी 20 वर्षीय जसवंत कुमार के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ उत्तर प्रदेश स्थित अपनी बहन के घर गया था। शनिवार को लौटने के दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और वाहन चालक फरार हो गया।

हादसे में जसवंत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मदन राम (पिहुली निवासी) और एक अन्य युवक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने जसवंत को मृत घोषित कर दिया। मदन राम की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि तीसरे युवक को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: पटना-गया रेलखंड पर युवक-युवती का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

मृतक जसवंत के पिता सुबा राम ने बताया कि उनका इकलौता बेटा मेहनती और होनहार था, जो परिवार का सहारा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दरौली थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार वाहन चालक की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनका कारण लापरवाही और तेज रफ्तार वाहन चलाना है। लोगों ने प्रशासन से सख्ती बरतने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें