फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: गोपालगंज में छत की ढलाई बनी काल, करंट की चपेट में ठेकेदार व दो मजदूरों की मौत; गांव में मातम

Fri, 19 Sep 2025 06:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar Accident: हादसे की सूचना मिलते ही उचकागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। परिजन सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में शुक्रवार दोपहर गृह निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छत की ढलाई के दौरान करंट लगने से ठेकेदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, मकान की छत पर ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान छत तक मिक्सर मशीन को बिजली आपूर्ति देने के लिए तार जोड़ा जा रहा था कि अचानक तेज करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से ठेकेदार और तीन मजदूर झुलस गए।

विज्ञापन


पढ़ें: दरभंगा में डायरिया का कहर! दो लोगों की हुई मौत, 100 से ज्यादा लोग हुए बीमार; गांव में हड़कंप

घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ठेकेदार समेत तीन को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान त्रिलोकपुर निवासी ठेकेदार 55 वर्षीय नसरूदीन मियां, 30 वर्षीय नीरज कुमार और 48 वर्षीय बलिराम सिंह के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे मजदूर जितेंद्र सिंह का इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही उचकागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। परिजन सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें