फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: बहन की डोली उठने से पहले भाई की दर्दनाक मौत, खुशियों भरा माहौल मातम में बदला

Sun, 23 Nov 2025 04:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar Accident: जैसे ही वह मोटरसाइकिल से हाईवे पर चढ़ा, मकेर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद डाला। बाइक ट्रक के आगे फंस गई, और चालक भागने के चक्कर में युवक को करीब 100 फीट तक घसीटता हुआ ले गया।
विज्ञापन
ट्रक के नीचे बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा जिले के मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में रविवार की सुबह खुशी का माहौल उस समय मातम में बदल गया जब शादी के बाद दुल्हन की विदाई से पहले उसके बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया और ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 को घंटों तक जाम कर दिया।

परिजनों के मुताबिक फुलवरिया निवासी लाल बाबू सिंह कुशवाहा की बेटी की शादी शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुई थी। रविवार अहले सुबह दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दुल्हन का बड़ा भाई राजेश कुशवाहा निवर्तमान बारातियों को विदा कर स्कूल (प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया) में ताला बंद करने के लिए घर से निकला था।

विज्ञापन


पढे़ं:  झारखंड में दो अलग-अलग हादसे में चार लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

जैसे ही वह मोटरसाइकिल से हाईवे पर चढ़ा, मकेर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद डाला। बाइक ट्रक के आगे फंस गई, और चालक भागने के चक्कर में युवक को करीब 100 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर अफरातफरी मच गई।

घायल अवस्था में परिजन उसे छपरा सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही पिता लाल बाबू सिंह, माता मुन्नी देवी, पत्नी सोनी देवी, छोटे भाई तथा बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। खुशी और संगीत से भरे आंगन में चीख-पुकार गूंज उठी।

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मकेर थाना प्रभारी पप्पू कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और ट्रक चालक को ग्रामीणों की मदद से हिरासत में लिया। काफी मशक्कत के बाद जाम हटाकर यातायात बहाल कराया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें