फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: सीवान में रेलवे ट्रैक के पास मिले शव की हुई पहचान, असम से पहुंचे परिजनों ने की पुष्टि

Tue, 25 Nov 2025 07:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar News: शनिवार को रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। मृतक की जेब से मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस ने परिवार से संपर्क किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली रेलवे ट्रैक किनारे शनिवार शाम मिली अज्ञात लाश की पहचान हो गई है। मृतक असम राज्य के हाजागापहार निवासी सुग्रीम चौहान (49) बताए गए हैं। परिजन मंगलवार को असम से सीवान पहुंचे और सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शव की शिनाख्त की।

परिजनों के अनुसार, सुग्रीम चौहान अपने परिवार के साथ असम में रहते थे। उनके पड़ोस में सीवान जिले के रघुनाथपुर की रहने वाली एक महिला का परिवार भी रहता था। सुग्रीम का उनसे भाई-बहन जैसा संबंध था। हाल ही में जब महिला के पिता की तबीयत बिगड़ी, तो वे उन्हें लेकर सीवान आए थे। महिला को उसके घर पहुंचाने के बाद वे असम लौटते समय लापता हो गए। रास्ते में क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन


पढे़ं; स्कूल वैन और स्कॉर्पियो की भिड़ंत, कई बच्चे घायल; विरोध में दो घंटे तक रुका यातायात    

शनिवार को रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। मृतक की जेब से मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस ने परिवार से संपर्क किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पचरुखी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है। प्राथमिक जांच में मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत होता है, लेकिन अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन घटना से सदमे में हैं और मौत के कारणों को लेकर उलझन में हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें