फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेज रफ्तार बालू लदी ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर ही मौत; गांव में पसरा मातम

Thu, 31 Jul 2025 07:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Bihar: मामले में मुफस्सिल अंचल के पुलिस निरीक्षक ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
परिजनों में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा-मशरक स्टेट हाईवे पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसेहरी गांव के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार बालू लदी ट्रक ने मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मारते हुए कुचल डाला। मृतकों की पहचान सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के बाजार गांव निवासी ददन महतो के 25 वर्षीय पुत्र राजा महतो और उनके पड़ोसी राजदेव सिंह के 23 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक छपरा रेलवे जंक्शन पर किसी रिश्तेदार को लेने जा रहे थे। इसी दौरान छपरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उसे कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया। बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पढे़ं: आधार कार्ड और 3 पैन कार्ड के साथ यूपी का साइबर ठग गोपालगंज में गिरफ्तार, ऐसे हुई कार्रवाई

मामले में मुफस्सिल अंचल के पुलिस निरीक्षक ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रक चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें