फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सांप के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम; सीवान के रतनपुरा गांव की घटना

Wed, 25 Jun 2025 02:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar: बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक घटना में सांप के डसने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी सोहराब अंसारी के पुत्र सुफियान अंसारी के रूप में की गई है।

परिजनों के मुताबिक, सुफियान करकट के बने घर में परिजनों के साथ सोया हुआ था, तभी उसे जहरीले सांप ने डस लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन जागे और तत्काल उसे लेकर सिवान सदर अस्पताल पहुंचे। हालांकि विष का प्रभाव अत्यधिक होने के कारण इलाज के दौरान ही सुफियान ने दम तोड़ दिया।

बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में सांपों की सक्रियता बढ़ गई है, जिससे लोग भयभीत हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली किसान की जान, परिजनों में मचा कोहराम; जानें कैसे हुआ हादसा

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को उजागर कर दिया है। यदि समय पर एंटी-वेनम और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध होती, तो शायद मासूम सुफियान की जान बचाई जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें