फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छपरा रोड पर अचानक टूटा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार; मची भगदड़, एक दर्जन लोग करंट से झुलसे

Mon, 15 Jun 2026 10:32 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान के छपरा रोड पर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे करंट फैलने से करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। छह घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
करंट लगने से घायल संबंधित फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार छपरा रोड पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल मोड़ और बाबुनिया मोड़ के बीच स्थित सज्जाद मोबाइल दुकान के पास 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार अचानक टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया। घटना उस समय हुई, जब बाजार में लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। तार गिरते ही सड़क पर करंट फैल गया और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे में करीब एक दर्जन लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन


करंट फैलते ही मच गई भगदड़
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे अचानक तेज आवाज के साथ हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर गया। तार गिरते ही आसपास का क्षेत्र करंट की चपेट में आ गया। बाजार में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले कई लोग इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा।

छह घायलों को कराया गया भर्ती
हादसे में घायल रिंकू अली, नसरूल्लाह, साजिद अली, अब्दुल्लाह, राजा और खालिद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया जा सकता है।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर अभिनाश कुमार और सीडीपीओ अजय कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें-  Bihar: 102 बोरा मक्का के लिए ली युवक की जान, ट्रैक्टर चालक की हत्या के बाद लूटा माल; पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
विज्ञापन


बिजली विभाग पर उठे सवाल
हादसे के बाद कुछ समय तक छपरा रोड पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जर्जर तारों की समय रहते मरम्मत नहीं होने पर नाराजगी जताई। लोगों ने शहर के पुराने और क्षतिग्रस्त बिजली तारों की तत्काल जांच कर उन्हें बदलने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें