फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saran News: गोपालगंज में प्रेमिका से मिलने पहुंचे पूर्वी चंपारण के युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

Sun, 17 May 2026 02:38 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज जिले से  एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझवालिया गांव की है। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है।
 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझवालिया गांव की है। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पिटाई

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय बादल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बादल सिंह देर रात चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर मझवालिया गांव पहुंचा था।

इसी दौरान प्रेमिका के परिजनों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोप है कि गुस्साए परिजनों ने उसे घर के अंदर बंधक बना लिया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई की। युवक ने काफी मिन्नतें कीं, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें: मोबाइल की रोशनी में बेटे ने देखा ऐसा मंजर, कांप उठा पूरा गांव, खेत में घास काटने गई महिला की हत्या

पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ-2 राजेश कुमार भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

विज्ञापन


कुछ आरोपी हिरासत में
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की के परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इधर, मृतक के पैतृक गांव मोतिहारी में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें