फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: कोलकाता में ट्रेलर हादसे में छपरा के युवक की मौत, शादी के एक साल पहले उजड़ा सुहाग

Mon, 23 Feb 2026 09:38 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

छपरा के अमनौर निवासी 23 वर्षीय युवक की कोलकाता में 40 टन लोहे के रोल से दबकर मौत हो गई। सोलह चक्का ट्रेलर चालक की शादी को एक साल भी नहीं हुआ था। हादसे से गांव में मातम, पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल।

विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोरपुर झखरी पंचायत के खास पट्टी गांव निवासी एक युवक की कोलकाता में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान राजेंद्र राय के 23 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास कुमार कोलकाता के पांचला थाना क्षेत्र स्थित दुला गढ़ इलाके में एक निजी कंपनी डीके इंटरप्राइजेज में सोलह चक्का ट्रेलर चालक के रूप में कार्यरत था। रविवार को वह ट्रेलर पर लगभग 40 टन लोहे की चादरों का बड़ा रोल लादकर कंपनी परिसर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक लोड को बांधने वाला रस्सा खिसककर टूट गया और भारी रोल आगे की ओर खिसक आया। इससे ट्रेलर के केबिन में बैठे विकास कुमार बुरी तरह दब गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि विकास छह माह पहले ही रोजगार के सिलसिले में कोलकाता गया था। उसके पिता गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि चार भाई भी कोलकाता में अलग-अलग कंपनियों में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


पढ़ें; गया जी में STF टीम पर हमला, दो सर्विस पिस्टल छीनकर फरार हुई भीड़; वांटेड अपराधी की तलाश में पहुंची थी 

विकास की शादी अप्रैल 2025 में सोनिया नामक युवती से हुई थी। शादी की पहली सालगिरह भी नहीं आ पाई थी कि यह हादसा हो गया। पत्नी सोनिया तीन दिन पूर्व ही मायके गई थी। पति की मौत की खबर सुनते ही वह बदहवास हालत में ससुराल पहुंची। मां सुहागो देवी और पत्नी सोनिया का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार, शनिवार रात विकास ने फोन पर घर के सभी सदस्यों से बातचीत की थी और कहा था कि छुट्टी मिलते ही एक-दो दिन में घर आ जाएगा। लेकिन सुबह सूरज निकलने से पहले ही मौत की खबर आ गई। युवक का शव सोमवार को गांव पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें