फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Result: किराना दुकानदार की बेटी का जलवा! रोशनी ने 95% अंक के साथ बिहार में टॉप-5 में बनाई जगह

Mon, 23 Mar 2026 05:31 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

सारण जिले की रोशनी ने बिहार इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा 2026 में 475 अंक (95%) हासिल कर पूरे राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया। साधारण परिवार से आने वाली रौशनी के पिता किराना दुकान चलाते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
 रोशनी कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ी मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर बिहार के सारण जिले की बेटी  रोशनी कुमारी ने साबित कर दिया कि सफलता के लिए बड़े संसाधनों की जरूरत नहीं होती। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटरमीडिएट कला संकाय परीक्षा 2026 में  रोशनी ने 95 प्रतिशत अंक (475 अंक) हासिल कर पूरे राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार सफलता के साथ वह सारण जिले की टॉपर भी बनी हैं।
विज्ञापन


साधारण परिवार से बड़ी उपलब्धि

प्रमंडलीय मुख्यालय सारण के छपरा शहर के मौना हुस्से क्षेत्र की रहने वाली  रोशनी, संजय कुमार गुप्ता और पूनम देवी की बेटी हैं। उनके पिता शहर में एक छोटी सी किराना दुकान चलाकर परिवार का खर्च उठाते हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद  रोशनी ने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया और लगातार मेहनत करती रहीं।

स्कूल और शानदार प्रदर्शन

 रोशनी के पिता संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वह छपरा शहर के श्रीनंदन पथ स्थित विशेश्वर सेमिनरी स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से न केवल अपने परिवार, बल्कि स्कूल, जिले और पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। अगर विषयवार अंक देखें तो  रोशनी ने इतिहास में 97, अंग्रेजी में 90, भूगोल में 95, हिंदी में 95 और राजनीतिक विज्ञान में 98 अंक हासिल किए हैं। सभी विषयों में उन्हें डिस्टिंक्शन मिला है, जो उनकी मेहनत और प्रतिभा को दिखाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar Board 12th Result OUT: बिहार बोर्ड 12वीं में 85.19% अभ्यर्थी पास, आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं अव्वल

परिवार और इलाके में खुशी

 रोशनी की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। मोहल्ले और आसपास के लोग भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे छपरा और सारण जिले के लिए प्रेरणा बन गई है।
विज्ञापन


सफलता का श्रेय और सपना

टॉप-5 में जगह बनाने वाली  रोशनी कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।  रोशनी ने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनके माता-पिता ने कभी उनकी पढ़ाई में कमी नहीं आने दी। उन्होंने अपने भविष्य के बारे में बताया कि वह आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं, ताकि समाज की सेवा कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें