फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी खत्म! खुलेआम हाथ में शराब लेकर घूम रहा शख्स; जानें पूरा मामला...

Mon, 22 Jan 2024 04:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan Hindi News: सीवान में एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा खुलेआम हाथ में शराब लेकर घूमने का वीडियो सामने आया है। मामले को लेकर महराजगंज के डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शराबबंदी की लगातार धज्जियां उड़ रही हैं। सीवान में एक बुजुर्ग व्यक्ति खुलेआम शराब लेकर सड़क पर उतर गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक, महराजगंज अनुमंडल के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के बाजार के पास भोला मांझी नामक व्यक्ति हाथ में शराब का पैकेट लेकर घूम रहा था। उसने पहले से शराब पी भी रखी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग व्यक्ति थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह आरा मशीन चलाने का काम करता है। वह रोज की तरह अपनी आरा मशीन से काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसने पहले शराब पी, फिर एक शराब का पैकेट (पाउच) हाथ में लेकर सड़क पर शोर मचाने लगा। बताया जा रहा है कि शराब का पैकेट उसके हाथ में देखकर कुछ युवकों ने उस व्यक्ति की वीडियो बना ली। फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद बिहार में शराबबंदी पर फिर सवाल उठने लगा है। लोगों का कहना है कि जब शराब बंद है तो आखिर इस व्यक्ति को शराब कहां से मिली, जो खुलेआम लेकर यह घूम रहा है।

गौरतलब है कि सीवान में यह कोई पहला मामला नहीं है। जहरीली शराब पीने से यहां कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस तरह की वीडियो पहले भी कई बार वायरल हो चुकी हैं। अभी कुछ माह पहले ही एक दुर्घटनाग्रस्त कार से लोगों द्वारा शराब लूटने का वीडियो भी वायरल हुआ था। उसको लेकर भी शराब बंदी पर सवाल खड़े हुए थे।
विज्ञापन

 
साल 2016 में लागू हुई थी शराबबंदी
दरअसल, बिहार एक ड्राई स्टेट है। जहां 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने शराबबंदी का ऐलान किया था। तब से आज तक बिहार सरकार द्वारा इस कानून को अमली-जामा पहनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए। कभी ड्रोन से छापेमारी की गई तो कभी डॉग स्क्वाड टीम का सहारा लिया गया। वहीं, पुलिस के अलावा एक्साइज विभाग ने भी खूब कार्रवाई की। लेकिन ढाक के तीन पात ही बने रहे।
 
इस पूरे मामले पर महराजगंज के डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच की जा रही है। छापेमारी कर शराब जल्द जब्त की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें