फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी के आठ महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार; बुलेट को लेकर बनाया जा रहा था दबाव

Mon, 02 Feb 2026 04:19 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शादी के महज आठ महीने बाद 19 वर्षीय नवविवाहिता संध्या की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा में शादी के महज आठ महीने बाद ही 19 वर्षीय नवविवाहिता संध्या की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना न सिर्फ एक परिवार के उजड़ने की दर्दनाक कहानी बयान करती है, बल्कि भारतीय समाज में अब भी जड़ जमाए दहेज जैसी कुप्रथा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मामला सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र का है, जहां संध्या का शव उसके ससुराल में बिस्तर पर मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संध्या की शादी 23 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ गौतम से हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल गई, जहां शुरुआती कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा। लेकिन परिजनों का आरोप है कि इसके बाद संध्या को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। खासकर बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। बताया जाता है कि गौतम अपने दोस्तों की शादियों में मिली मोटरसाइकिलों का उदाहरण देकर संध्या को मायके से बुलेट लाने के लिए मजबूर करता था। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया जाता था।

रविवार देर रात संध्या के मायके पक्ष को उसके आत्महत्या करने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही घबराए परिजन जब परसा थाना क्षेत्र के अंजनी गांव स्थित ससुराल पहुंचे, तो वहां का दृश्य देख वे स्तब्ध रह गए। संध्या का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था।

लगातार छापेमारी की जा रही

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति गौतम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar Budget Session Live: आज से बिहार बजट सत्र शुभारंभ, राजद ने नीट मर्डर केस में सरकार पर क्या आरोप लगाया?

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शादी के बाद गौतम रोजगार के सिलसिले में महाराष्ट्र के पुणे चला गया था। कुछ महीने बाद वह गांव लौटा और करीब एक माह पहले संध्या को अपने साथ घर लेकर आया। इसके बाद ही कथित तौर पर प्रताड़ना का दौर और तेज हो गया।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें