बीच सड़क पर भीड़ ने पुलिस गाड़ी पर लगा दी आग, धू-धू करती जलती गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
गोपालगंज जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पुलिस वाहन की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक पर एक पुलिस वाहन ने दो व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया
गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और तनावपूर्ण माहौल को शांत करने का प्रयास कर रही है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।
ये भी पढ़ें- Bihar Election: चुनावी प्रचार पर लगा विराम, अब दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगी वोटिंग
गोपालगंज एसपी अवधेश कुमार दीक्षित भी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वहीं सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।