फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमीन के टुकड़े ने ली जान, बंटवारे के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी ने छह लोगों पर लगाया आरोप

Sun, 21 Jun 2026 09:32 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में ललन महतो नामक युवक की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी सुनीता कुमारी ने अमनौर थाना में छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर अमनौर थाना में छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जमीन बंटवारे के विवाद में गई जान

मृतक की पहचान हुसेपुर गांव निवासी ललन महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ लोगों के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई, जिसमें ललन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पत्नी ने छह लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक की 20 वर्षीय पत्नी सुनीता कुमारी ने अमनौर थाना में दर्ज कराए गए फर्द बयान में बताया है कि गांव के पुनीत महतो, चंदन महतो, रामेश्वर महतो, सरस्वती देवी, गोतनी निला देवी समेत अन्य लोगों ने मिलकर उनके पति के साथ मारपीट की। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला किया, जिससे उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

महिला से भी मारपीट, घर का सामान तोड़ने का आरोप

सुनीता कुमारी ने अपने बयान में यह भी आरोप लगाया है कि घटना के दौरान आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया और तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-NEET Re-Exam: आज पटना समेत बिहार के 35 शहरों में नीट पुनर्परीक्षा, गड़बड़ी रोकने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अमनौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस मामले में अमनौर थाना के एसआई आलोक कुमार ने पीड़िता का फर्द बयान दर्ज किया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें