फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में प्रसाद को लेकर विवाद, मारपीट में कई श्रद्धालु घायल

Sat, 21 Mar 2026 12:58 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: बिहार के गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे दुर्गा मंदिर में शनिवार को प्रसाद की कीमत और गुणवत्ता को लेकर दुकानदार और श्रद्धालुओं के बीच झगड़ा हिंसक रूप ले गया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को पहचानने की कोशिश में जुट गई है।
विज्ञापन
थावे मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक, गोपालगंज स्थित थावे दुर्गा मंदिर परिसर से एक अप्रिय घटना सामने आई है। शनिवार को प्रसाद खरीदने के दौरान एक मामूली बात को लेकर दुकानदार और श्रद्धालुओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


दुकानदारों ने एकजुट होकर श्रद्धालुओं पर किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक दुकान पर प्रसाद की कीमत और गुणवत्ता को लेकर हुई। श्रद्धालु और दुकानदार के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया। आरोप है कि स्थानीय दुकानदारों ने एकजुट होकर श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया।

मंदिर परिसर में मची रही चीख-पुकार
इस अफरा-तफरी और मारपीट के कारण मंदिर परिसर में काफी देर तक चीख-पुकार मची रही और दर्शन के लिए आए अन्य भक्तों में भी दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जमीन विवाद में विवाहिता की घर में सोते समय गला रेतकर निर्मम हत्या, पति ने छत से कूदकर बचाई जान
विज्ञापन


श्रद्धालुओं में आक्रोश
इस घटना के बाद दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। भक्तों का कहना है कि आस्था के केंद्र पर इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषी दुकानदारों के लाइसेंस रद्द किए जाएं और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें