फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna: खनन निरीक्षक को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी ने खुद को बताया राजद विधायक का भाई

Wed, 07 Sep 2022 06:12 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि एफआईआर में नामजद संतोष सिंह दानापुर विधायक रीतलाल यादव का भाई नहीं है। यह उन्हें बदनाम करने के लिए जानबूझकर फैलाया गया है।
विज्ञापन
Arun kumar - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में राजद नेता के भाई पर खनन निरीक्षक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। खनन विभाग के अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि कल हमारे इंस्पेक्टर ने एक ट्रक को रोका था। 4-5 लोग उसकी रिहाई के लिए आए और हंगामा किया। उनमें से संतोष कुमार भी थे जिन्होंने खनन निरीक्षक राजेंद्र सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। अरुण कुमार ने कहा कि पास के थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है। 

विज्ञापन


संतोष कुमार के राजद विधायक रीतलाल यादव का भाई होने का दावा किया गया है। वहीं, राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि एफआईआर में नामजद संतोष सिंह दानापुर विधायक रीतलाल यादव का भाई नहीं है। यह उन्हें बदनाम करने के लिए जानबूझकर फैलाया गया है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें