फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय करोल बने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Tue, 12 Nov 2019 04:39 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल - फोटो : ANI
विज्ञापन

जस्टिस संजय करोल ने सोमवार को पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के रूप में शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारुन रसीद समेत बड़ी हस्तियां मौजूद थीं।

विज्ञापन

 
बता दें कि पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनने से पहले वे त्रिपुरा हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस थे। पटना हाईकोर्ट के नव नियुक्त न्यायाधीश संजय करोल मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं। उनका जन्म 23 अगस्त 1961 को  शिमला में हुआ था और उन्होंने साल 1986 में वकालत शुरू की थी।

साल 1998 से 2003 तक वे हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता रहे। 8 मार्च 2007 को उन्होंने जज पद की शपथ ली। 25 अप्रैल 2017 से 5 अक्टूबर 2018 तक हिमाचल प्रदेश के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम किया और 14 नवम्बर 2018 को त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें