फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: सम्राट ने मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस के बात करने पर कसा तंज, कहा- नीतीश कठपुतली CM बनकर रह गए

Sun, 18 Jun 2023 07:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र मोतिहारी के अरेराज में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर एक कार्यकम का आयोजन करवाया था। जहां प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी शामिल हुए। इसी दौरान सम्राट ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
मोतिहारी में पार्टी कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीतीश कुमार अब बिहार के कठपुतली मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। यह बात इसलिए कह रहे हैं कि मंत्रिमंडल के विस्तार की बात मुख्यमंत्री के बदले कांग्रेस के नेता कर रहे हैं कि 23 जून के बाद राजद और कांग्रेस के मंत्री शपथ लेंगे। इसलिए अब उनको आराम करने की जरूरत है। उनके लिए हम लोग कुटिया बनवा रहे हैं। यह बात मोतिहारी के अरेराज में मीडिया को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है।

विज्ञापन


दरअसल, मोतिहारी के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र मोतिहारी के अरेराज में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर एक कार्यकम का आयोजन करवाया था। जहां प्रदेश अध्यक्ष के आलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी शामिल हुए। यहां सांसद ने दोनों नेताओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

इस दौरान सांसद ने जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार द्वारा नौ सालों में किए गए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही कहा कि इस जानकारी को घर-घर जा कर लोगों को बताएंगे कि देश में मोदी की सरकार आने के बाद क्या विकास हुआ है और देश कितना मजबूत हुआ है। वह चाहे जिस क्षेत्र में हो।
विज्ञापन


कार्यक्रम से पहले दोनों नेताओं ने सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर अरेराज में भोले बाबा की पूजा-अर्चना की। फिर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जहां जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें