फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samastipur News: अंतिम संस्कार के बाद स्नान करने के दौरान हादसा, गंगा नदी में तीन युवकों की बहने से मौत

Mon, 18 Sep 2023 08:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले में हादसा हुआ है। दरअसल, अंतिम संस्कार के बाद स्नान करने के दौरान तीन युवक गंगा नदी में बह गए। तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
तीनों युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर के मोहनपुर ओपी में गंगा नदी के सरारी घाट पर सोमवार शाम अंतिम संस्कार में पहुंचे तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई। तीनों युवक हलई ओपी के मरीचा गांव में हुई एक मौत के बाद शव के अंतिम संस्कार को लेकर सरारी घाट पहुंचे थे। मृतक तीनों युवक की पहचान हलई ओपी क्षेत्र के मरीचा गांव वार्ड नंबर-13 के निवासी विनोद ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार, शंकर दास के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और सुरेंद्र दास के 20 वर्षीय पुत्र शन्नी कुमार के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर बचाव राहत कार्य में जुट गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि हलई ओरी के मरीचा गांव के जवाहर महतो (70) वर्ष की आज मौत हो गई थी, जिसके बाद गांव के लोग जवाहर के शव का अंतिम संस्कार के लिए गंगा तट ले गए थे। बताया गया है कि अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग सरारी घाट हनुमान मंदिर के पास स्नान करने लगे। इसी दौरान विकास डूबने लगा। यह देख गुड्ड और शनि उसे बचाने के लिए बढ़े, लेकिन तीनों नदी के धारा में फंसकर बहने लगे। देखते ही देखते ही देखते तीनों नदी की तेज धारा में बह गए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने क्या कहा...
मोहनुपर ओपी अध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि शाम करीब चार बजे मरीचा गांव के लोग हरपुर सौदाबाद घाट पर अंतिम संस्कार में आए थे। शव जलाने के बाद सभी लोग सरारी घाट हनुमान मंदिर के पास स्नान करने आए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है, अभी एक भी शव नहीं मिला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें