मुख्यमंत्री के सामने प्रदर्शन करते अभ्यर्थियों पर फेंकी गईं कुर्सियां।
- फोटो : अमर उजाला
कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में सीटीईटी अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुर्सियां भी जमकर चलीं। यहां सीटीईटी अभ्यर्थी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। इसी बात पर हंगामा शुरू हो गया। जनसभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कुर्सी मारकर अभ्यर्थियों को भगाया।
मुख्यमंत्री ने कहा- यह सब मत कीजिए, सरकार कल्याण करेगी
कैंडिडेट्स को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यहां चुनाव हो रहा है, ये सब मत कीजिए। सरकार सबका कल्याण करेगी। जितनी तेजी से काम हो रहा है तो उसकी चिंता मत कीजिए। तेजस्वी यादव ने भी आश्वासन दिया कि सब हो गया है, आप लोग चिंता मत कीजिए। कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मनोज कुशवाहा को सात दलों का समर्थन है। घर-घर जाकर सबकी बात सुन रहे हैं। सरकार सबका कल्याण करेगी।