फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार एआई समिट कार्यक्रम में खूब हुआ हंगामा, युवाओं को इस बात से थी नाराजगी

Sat, 23 May 2026 07:12 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : आज राजधानी पटना के  उर्जा ऑडिटोरियम में युवाओं की भीड़ थी। बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी युवा और युवतियां बिहार एआई समिट कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। तभी हंगामा होने लगा। सीएम के खिलाफ भी नारेबाजी खूब हुई।
विज्ञापन
हंगामा करते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के उर्जा ऑडिटोरियम में आज बिहार एआई समिट का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में न सिर्फ बिहार के बल्कि अन्य राज्यों के भी युवा और युवतियां  हिस्सा लेने के लिए पटना के  उर्जा ऑडिटोरियम पहुंचे थे। सुबह से ही सैकड़ो युवकों की भीड़ लगी हुई थी। 11:00 बजते-बजते युवक हल्ला करने लगे।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पटना विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया बवाल, सीनेट की बैठक के दौरान ताला तोड़कर कैंपस में घुसे

AI समिट में आए युवाओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एआई समिट में शामिल होने आए युवाओं का आरोप था कि उन्हें अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। अलग-अलग राज्यों से आए युवकों ने कहा कि एक महीना पहले से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि अभी रजिस्ट्रेशन बंद किया गया है। रजिस्ट्रेशन के नाम पर उनसे ₹1500 भी लिए गए, लेकिन अब उन्हें अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। सीएम सम्राट चौधरी का  विरोध करते हुए युवाओं ने कहा कि अगर बैठाने की व्यवस्था नहीं थी तो फिर एक महीना पहले से रजिस्ट्रेशन क्यों कराया जा रहा था। उन्होंने कहा कि अगर व्यवस्था नहीं है तो फिर मेरे पैसे वापस किए जाएं। हालांकि वहां मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई शिफ्ट में कार्यक्रम है और अंदर बैठने की जगह नहीं है इसलिए इनको रोका गया है। अंदर में बैठे लोग जब बाहर निकलेंगे तब यह लोग अंदर जा पाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: बिहार में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, तेजस्वी यादव बोले- जनता की जेब काट रही मोदी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वहां पर मौजूद अन्य युवकों ने बताया कि चुकी अंदर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सम्बोधन हो रहा है, इसलिए नारेबाजी करने वाले युवकों को अंदर जाने से मना किया गया है। कुछ युवा यह भी कह रहे थे कि कुछ भीड़ में कुछ लड़के कॉकरोच जनता पार्टी का नारा भी लगा रहे थे, इसलिए उसे भीड़ को अंदर जाने से रोक दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें