फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना के बड़े अस्पताल में बवाल, परिजनों ने जमकर किया हंगामा; लगाया लापरवाही का आरोप

Mon, 27 Apr 2026 08:21 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अस्पताल में मरीज की मौत और मौत के बाद लापरवाही करने का आरोप कोई नई बात नहीं है। आज भी ऐसा ही हुआ। राजधानी पटना के एन नामी अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। खूब तोड़-फोड़ भी किए गए। फिर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।  
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के एक बड़े अस्पताल के बाहर खूब हंगामा हुआ। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। कई शीशे तोड़ दिए गए। गमले भी फेंके गए। साथ ही वहां खड़ी कई गाड़ियों को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया। मामला राजा बाजार स्थित पारस हॉस्पिटल का है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, टाउनशिप में भूमिहीन नहीं, बल्कि भागीदार बनेंगे किसान

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि फुलवारी शरीफ निवासी विशाल (15) क्रिकेट खेल रहा था। खेलने के दौरान उसका दोस्तों के साथ विवाद हो गया। विवाद के दौरान उन लड़कों ने विशाल की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में परिजन उसे पारस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि विशाल को वेंटिलेटर पर रखकर लगातार रुपए वसूले जा रहे थे। परिजनों ने किडनी निकालने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर ने हमारे बच्चे को मार दिया। इसके बाद भी रुपए वसूलते रहे। उनलोगों ने किडनी भी निकाल ली।  
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम सम्राट चौधरी कब करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार? 'नई विकास टीम' पर मंथन जारी; विजय सिन्हा का क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पारस अस्पताल पहुंची, लेकिन परिजन इतना भड़के हुए थे कि पुलिस के सामने भी तोड़फोड़ करते रहे। पुलिस आक्रोशित परिजनों को रोकती रही, लेकिन परिजन मानने के लिए तैयार नहीं थे। काफी मशक्कत के बाद परिजन पुलिस की बात को मानकर मामले को शांत करने पर राजी हो पाए। परिजन मुआवजा और सजा की मांग करते रहे। पुलिस ने कहा कि मामले की जाँच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें