डॉ. मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
बिहार विधानसभा चुनावी नतीजों के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को पटना आएंगे। आरएसएस की पांच और छह दिसंबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में पटना में बैठक बुलाई गई है।
इधर भागवत के आने के पहले ही भाजपा ने भी नई रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा अपने पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों को यह जिम्मेवारी सौंप रही है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को सफलता नहीं मिली उस को गोद लिया जाए। इसके माध्यम से भाजपा पूरे बिहार में अपने सांगठनिक ढांचा को ठीक करने में जुट गई है।
माना जा रहा है कि संघ प्रमुख के बिहार दौरे के पहले भाजपा ने अपने स्तर से भी तैयारी की है। भाजपा का 169 विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व नहीं है। पार्टी का मानना है कि अप्रैल और मई में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। इसके पहले पार्टी को बिहार के हर पंचायतों तक पहुंचा दिया जाए।