बिहार के जमुई जिले में एक शख्स ने बुधवार की रात पत्नी और बेटी को निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बृहस्पतिवार की सुबह जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
यह घटना शहर के कल्याणपुर मोहल्ले की है। कल्याणपुर निवासी प्रमोद तांती ने बीती रात पत्नी रीता देवी और सात वर्षीय बेटी ज्योति की मार्बल काटने वाली मशीन से गला काटकर हत्या कर दी। दोनों की हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। लेकिन इस पूरी घटना को उसके एक बेटे ने देख लिया और पड़ोसियों को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।