फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: ज्वेलरी शॉप से 70 लाख की लूट; हथियार लहराते बीच बाजार डाका डालकर चले गए छह अपराधी

Mon, 14 Aug 2023 02:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar News: सीवान के उसरी बाजार में एक ज्वेलरी की दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटपाट की। अपराधी लूट के बाद बड़ी आसानी से लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। एमएच नगर हसनपुरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
हथियार के साथ लूटपाट करने ज्वेलरी की दुकान पर पहुंचे अपराधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधी 61.88 लाख रुपये के सोने, चांदी, अंगूठी, गले की चैन और कैश लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बाजार में सिमी ज्वेलर्स नाम की सोने-चांदी के गहनों की दुकान है। रोज की तरह व्यापारी अपनी दुकान खोल कर बैठे थे। तभी एक-एक कर तीन मोटरसाइकिलों से आए हथियारबंद अपराधी दुकान के दाखिल हो गए और सोने-चांदी की ज्वेलरी लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद वहां पर भगदड़ की स्थिति हो गई। लूट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


लूटपाट के दौरान फरार होने की तैयारी करते अपराधी


घटना के बाद व्यवसायियों में आक्रोश व्यवसायियों में काफी आक्रोश है
जानकारी के मुताबिक, दिनदहाड़े हथियार के बल पर सीवान जिले के एमएच नगर हसनपुरा के उसरी बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान से लूट की घटना के बाद वहां के व्यवसायियों में काफी आक्रोश है। घटना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, व्यापारियों में दहशत का माहौल कायम है। व्यापारियों का कहना है कि अपराधी आए दिन हत्या, लूट और डकैती की घटना को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं और प्रशासन सिर्फ कागजों पर कार्रवाई कर रही है। एमएच नगर हसनपुरा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि बाजार में लूट की घटना हुई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


900 ग्राम सोना और 25 किलो चांदी लूट कर फरार हो गए अपराधी
वहीं, सिमी ज्वेलर्स के मालिक जुगुल प्रसाद ने बताया कि सिमी ज्वेलर्स के मालिक जुगल प्रसाद के अनुसार 900 ग्राम सोना और 25 किलो चांदी जिसकी कीमत 57.50 लाख रुपए है। वहीं ग्राहक के 3 लाख रुपये के जेवर, मेरे गले का चेन (75 हजार) और 63 हजार कैश लूट कर अपराधी फरार हो गए है। यानी कुल 61.88 लाख रुपये की बड़ी लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें