फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में बदमाशों ने गार्ड की हत्या कर ATM लूटा, गुस्साए भीड़ ने की आगजनी

Sat, 10 Dec 2016 04:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना शहर के मौर्या लोक कांप्‍लेक्‍स स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम पर बीती रात बदमाशों ने लूटने के मकसद से धावा बोल दिया। एटीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड ने जब बदमाशों को लूटने की चुनौती दी तो बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। एटीएम को लूटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सुरक्षा गार्ड की हत्या की खबर सुन स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्‍होंने गार्ड की लाश को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके चलते वहां जाम लग गया। गुस्साई भीड़ ने आगजनी का भी प्रयास किया हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात को संभाल लिया।
  Patna (Bihar):Man flees after looting Central Bank ATM in Maurya Lok Complex, kills guard. Locals stage protest — ANI (@ANI_news) December 10, 2016
विज्ञापन



पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ से गार्ड के शव को कब्‍जे में लिया और पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें