फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Today : बिहार में बड़ा हादसा, बाजार में रिक्शे को उड़ाते हुए ट्रक ने छह को कुचला; सभी गंभीर

Thu, 26 Jun 2025 06:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar News : भीड़भाड़ वाले बाजार में भी ट्रकों की गति नहीं थमती है। इसी का नतीजा गुरुवार को सीवान के मैरवा बाजार में सामने आया। ठेले को उड़ाते हुए छह लोगों को ट्रक ने कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साई भीड़ को नियंत्रित करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा बाजार में गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक बेकाबू होकर पाँच राहगीरों और एक ठेला चालक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे से गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मैरवा सर्किल इंस्पेक्टर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने भीड़ से ट्रक ड्राइवर को छुड़ाया और उसे हिरासत में लेकर थाने ले गए। पुलिस फिलहाल ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रक बहुत तेज रफ्तार में था और बाजार में घुसते ही चालक का नियंत्रण खो गया। इस दुर्घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें