Bihar : पुलिस ने एक अज्ञात सर को बरामद किया। जान पड़ताल के दौरान पता चला कि शव बिजली विभाग के अकाउंटेंट का है। मौत कैसे हुई अब पुलिस इसकी जांच कर रही है।
वैशाली जिला के नगर थाना क्षेत्र के रामचौरा स्थित सरस्वती कॉलोनी से पुलिस ने गुरुवार के दिन एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया है। मृतक युवक की पहेचान पटना जिला के आलमगंज थाना गुड़ की मंडी निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के 33 वर्षीय पुत्र उत्सव कुमार के रूप में हुआ है। पुलिस ने मौत की सूचना मृतक के परिजनों को दिया मौत की सूचना मिलते ही परिजनों हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उनका रो-रो कर हाल बेहाल बना हुआ है। बताया गया कि मृतक उत्सव कुमार डेढ़ साल पहले बिजली कार्यालय पावर हाउस कौनहारा में तैनात था। जिसकी बदली डेढ़ साल पहले सहरसा जिले में अकाउंटेंट के पद पर हुआ था।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रामचौरा स्थित सरस्वती कॉलोनी के पास गुरुवार की सुबह करीब रोड किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना आग की तरह कॉलोनी में फैल गई और इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया है कि एक शव मिला है। पुलिस पुरे मामले कि जांच पड़ताल किया जा रहा है।