फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुजफ्फरपुर में स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर में 12 की मौत, 3 घायल

Sat, 07 Mar 2020 11:44 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे-28 पर स्कॉर्पियो वाहन और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे-28 पर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना सरमसपुर गांव के पास हुई है। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन



जिला मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि दुर्घटना उत्तरी पटना से 80 किलोमीटर दूर कांटी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर उस दौरान हुई जब 14 लोगों को ले जा रहा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो विपरीत दिशा से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर से टकरा गई। स्कॉर्पियो का नंबर UP51 Z 4954 है। सिंह ने कहा कि गाड़ी में बैठे लोग हथौड़ी इलाके के एक गांव के निवासी थे और होली पर बक्सर से अपने घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और सात लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि चार लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर में बैठे एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। इसके अलावा कार में बैठे तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि दुर्घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ घंटों के लिये बंद रहा। पुलिस और त्वरित कार्रवाई बल ने मौके पर पहुंचकर सड़क को खाली कराया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

 

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें