फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद के विधान पार्षद रामबली सिंह ने की पीएम मोदी व सीएम योगी की जमकर तारीफ 

Thu, 25 Feb 2021 03:36 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
सीएम योगी और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बिहार विधान परिषद में उस समय अजब स्थिति पैदा हो गई जिस समय राजद के विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। विधान परिषद में सभी आश्चर्यचकित हो गए कि भाजपा के घोर विरोधी लालू की पार्टी राजद के विधान पार्षद रामबली सिंह ने पीएम मोदी व सीएम योगी के तारीफों के पुल बांध दिए।

विज्ञापन


राजद के रामबली सिंह कोरोना काल में पलायन कर आ रहे लोगों की सुविधा का मसला उठा रहे थे। इसी बीच वह पड़ोसी राज्य की तारीफ करने लगे। सत्ता पक्ष के विधायकों ने जब सीएम का नाम लेने को कहा तो उन्हाेंने स्पष्ट किया कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी। फिर बोले, अच्छा काम होगा तो वह भी तारीफ करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें