फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन पर राजद नेता तेजस्वी ने जताई खुशी, लखनऊ पहुंचकर देंगे बधाई

Sun, 13 Jan 2019 07:29 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
tejaswi yadav
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन पर राष्ट्रीय जनता दल ने खुशी जताई है। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मायावती को जन्मदिन की बधाई देने लखनऊ जा रहे हैं। शनिवार की रात से वह दो दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे। 

विज्ञापन


सपा-बसपा गठबंधन पर हर्ष जताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के हार की तैयारी बिहार और उत्तर प्रदेश से शुरू हो चुकी है, भाजपा इसके लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि यूपी में एनडीए का सफाया तय है। इस संबंध में तेजस्वी ने ट्वीट भी किया है। 




उन्होंने कहा कि यूपी में मायावती और अखिलेश का गठबंधन अटूट है, ऐसा उनके पिता लालू प्रसाद भी चाहते थे। तेजस्वी ने कहा कि यह गठबंधन नेहरू, कर्पूरी, लोहिया के विचारों का गठबंधन है और इस गठबंधन से भाजपा की हार होगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार को वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे और फिर 15 जनवरी की सुबह वह बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलकर उनको जन्मदिन की बधाई देंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें