फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू बोले -नीतीश के पेट में दांत, कइयों को विषदंत से काटा

Wed, 29 Nov 2017 02:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विधानसभा में जहां एकतरफ आरजेडी विधायकों ने लगातार तीसरे दिन नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए हंगामा किया वहीं आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी नीतीश पर कटाक्ष करते नजर आए। लालू ने ट्वीट कर नीतीश पर कई व्यक्तिगत हमले किए। उन्होंने नीतीश पर जनादेश के मर्डरर का आरोप लगाया है।  उन्होंने लिखा " क्या आप "पेट के दांत" ठीक करने वाले किसी  डेंटिस्ट को जानते है? बिहार में जनादेश का एक मर्डरर है जिसके पेट में दाँत है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे नीतीश पर हमला करते हुए लिखा कि उसने सभी नेताओं और पार्टियों को ही नहीं बल्कि बिहार के करोड़ों ग़रीब-गुरबों को भी अपने विषदंत से काटा है। हालांकि लालू नीतीश पर आरोप लगाते हुए पहले भी कह चुके हैं कि लोगों के मुंह में दांत होता है लेकिन नीतीश के पेट में दांत है और वो बड़ी से बड़ी बात को पेट में रखकर दबा देते हैं।   

ये भी  पढ़ें:  बिहार CM पर हत्या का आरोप, कानून व्यवस्था तो बिगड़ेगी ही: तेजस्वी यादव

लालू की सिक्योरिटी कम किए जाने पर नीतीश ने भी तंज कसते हुए कहा था कि लालू को रौब दिखाने के लिए सुरक्षा का राग अलाप रहे हैं।  
  क्या आप "पेट के दाँत" ठीक करने वाले किसी  डेंटिस्ट को जानते है? बिहार में जनादेश का एक मर्डरर है जिसके पेट में दाँत है। उसने सभी नेताओं और पार्टियों को ही नहीं बल्कि करोड़ों ग़रीब-गुरबों को भी अपने विषदंत से काटा है। — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 29, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें