फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भाजपा ने तेजस्वी यादव की बड़ी प्रशंसक को साथ जोड़ा, 26 मई को मिलन; अमर उजाला ने पहले बताया था

Sun, 24 May 2026 11:48 AM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जिस राजद नेत्री को अपनी पार्टी से निष्थाकासित कर दिया था, उनके भाजपा में शामिल होने की तारीख की घोषणा हो गई है। पटना के सभी चौक-चौराहों पर बड़े-बड़े पोस्टर भी लग गए हैं।
विज्ञापन
रितु जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगने की तारीख तय हो चुकी है। राष्ट्रीय जनता दल की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और महिला विंग की कमान संभाल चुकीं रीतु जायसवाल अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने जा रही हैं। इसको लेकर 26 मई की तारीख तय कर दी गई है। वह पटना के  भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल होंगी। उन्होंने सबसे पहले अमर उजाला को ही बताया था वह भाजपा में शामिल होने जा रही है। उन्होंने अमर उजाला को बताया था कि भाजपा में शामिल होने को लेकर उनकी बात भाजपा के वरिष्ठ नेता से हो चुकी है। अंतिम चरण की बात होनी बाकी है, लेकिन अब यह बात पूरी तरह से स्पष्ट हो चुका है।  

विज्ञापन


कैसे बनी थी बात ?
इस संबंध में रितु जायसवाल ने 'अमर उजाला' को बताया था कि भाजपा के एक नेता से उनकी बात हुई थी। यह नेता कोई और नहीं बल्कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी थे। दरअसल 13 मार्च 2026 को रितु जायसवाल के भाई रजनीश जायसवाल की फिल्म 'कोर्ट कचहरी' रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म का प्रमोशन पटना में हुआ था, जिसमें  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मुख्या अतिथि के रूप में वहां मजुत थे। इस मुलाक़ात के दौरान यूँ ही चर्चा चली तो बात आगे बढ़ी और रितु जायसवाल को भाजपा में शामिल होने की बात आगे तक बढ़ी। इस बातचीत में यह बात सामने आई थी कि राजद ने रितु जायसवाल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया हैं। अब कायदे से देखा जाए तो अगला विधानसभा चुनाव यूँ ही खाली चला जाएगा और छठे साल के बाद चार साल उन्हें यूँ ही बैठकर अगले चुनावी मंजर का इंतजार करना पड़ेगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो रितु जायसवाल की बिहार की राजनीति के दस साल यूँ ही बर्बाद हो जाएंगे। ऐसे में दस साल बैठकर बर्बाद करने से बेहतर है कि वह भाजपा में शामिल हो जाएं। उस समय उन्होंने 'अमर उजाला' को यह भी बताया था कि अभी सिर्फ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से ही बात हुई थी, अंतिम चरण की बात होना बाकी है। अब तारीख भी तय हो चुकी है।
यह खबर भी पढ़िये-Bihar News : एआई समिट में सीएम के बयान पर रोहिणी ने किया पलटवार; कहा- डंडे से नहीं, न्याय से आता है सुशासन


बागी और मुखर चेहरे के रूप में रही है पहचान 
 रितु जायसवाल को बिहार की राजनीति में एक बागी और मुखर चेहरे के तौर पर जाना गया है। उन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में शिवहर सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद उन्होंने परिहार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़कर बागी बन गई थी। वह बिहार के सीतामढ़ी में सिंहवाहिनी ग्राम पंचायत की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मुखिया रह चुकी हैं। अब भाजपा के साथ होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़िये-Bihar Weather: बिहार के चार जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, सीमांचल में आज भी बारिश के आसार; जानिए मौसम का हाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें