फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर वार, कहा- जिम्मेदारी लेते हुए दें इस्तीफा

Sun, 06 Oct 2019 10:23 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में बाढ़ को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया है। तेजस्वी ने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा नहीं है। बाढ़ के दौरान प्रशासन शहर के नक्शे भी नहीं खोज सका। नीतीश कुमार विकास की बात करते हैं, लेकिन विकास कहां है? पटना एक स्मार्ट शहर कैसे है? नीतीश कुमार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।

विज्ञापन

 



तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि उन्होंने समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष राजनीति को खतरे में डालने में आरएसएस और भाजपा की मदद की। तेजस्वी ने नीतीश को ‘गिरगिट' जैसे चरित्र वाला बताया। साथ में उनके धर्मनिरपेक्ष महागठबंधन में लौटने की किसी भी संभावना से इनकार किया।

बाढ़ को लेकर तेजस्वी ने कहा, राज्य की जनता ने इस भीषण बाढ़ में खुद को असहाय महसूस किया है, साथ ही नीतीश कुमार की असंवेदनशीलता को देखा है। जनता इसका जवाब मतदान केंद्रों पर सीएम नीतीश को देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें