बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अपराधियों के बुलंद हौसले की घटनाएं कम नहीं हो रहीं। समस्तीपुर जिले में शुक्रवार सुबह अपराधियों ने राजद नेता हरेराम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है। खबरों के मुताबिक समस्तीपुर जिले के हसनपुर क्षेत्र के अहिलवार पंचायत की मुखिया ममता देवी के ससुर और राजद नेता हरेराम यादव को बेखौफ अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है।
यह भी पढ़ें: पटना से सटे हाजीपुर में सिंचाई विभाग के इंजीनियर की गोली मारकर हत्या
RJD leader Hare Ram Yadav shot dead in Bihar's Samastipur. Police begin investigation— ANI (@ANI) December 22, 2017
वारदात सुबह के वक्त हुई जब हरेराम यादव सुबह टहलने निकले थे। हमला करने के लिए घात लगाए बैठे अपराधियों ने हरेराम यादव पर गोली दागी जिससे मौका-ए-वारदात पर उन्होंने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने हसनपुर बिथान रोड जाम कर दिया। वारदात के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों ने यादव की हत्या किस वजह से की इसका खुलासा नहीं हो पाया है।