बिहार के नालंदा में अज्ञात हमलावरों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता के भाई चंदन कुमार की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी है। नालंदा के पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार ने कहा, 'यह घटना रात के समय घटी। पीड़ित एक छात्र है और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मामले की जांच जारी है।'
बताया जा रहा है कि चंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। राजद नेता सत्येंद्र कुमार उर्फ बबलू यादव के भाई चंदन घर में खाना खाकर सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने घर के अंदर घुसकर कमरे में सो रहे चंदन को गोलियां मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।