फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद शहाबुद्दीन का नया लुक वायरल

Sat, 07 Jan 2017 04:23 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहम्मद शहाबुद्दीन - फोटो : social media
विज्ञापन
जेल में बंद आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में शहाबुद्दीन के बाल और मूंछें गायब हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक दूसरे तस्वीर में शहाबुद्दीन खुद से सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। अब सवाल उठ रहे हैं कि जेल के अंदर जब मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है तो फिर सेल्फी कैसे ली गई। हालांकि, तस्वीर सामने आने के बाद जेल में छापेमारी शुरू हो गयी है। वहीं चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

इससे पहले नीतीश सरकार के मंत्री अब्दुल गफ्फूर ने जेल में ही शहाबुद्दीन से मुलाकात की थी। इन नेताओं के बीच जेल के अंदर जेल सुपरिटेंडेंट के चेंबर में घंटों बातचीत चली। ये बात तब सामने आई, जब शहाबुद्दीन के एक समर्थक ने फेसबुक पर इसकी तस्वीर डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पटना हाइकोर्ट से शहाबुद्दीन को जमानत मिल गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद शहाबुद्दीन जेल में बंद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें