फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से विपक्ष का बायकॉट, तेजस्वी यादव नहीं होंगे शामिल

Mon, 16 Nov 2020 11:53 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद सरकार बनाने के लिए माथापच्ची शुरू हो गई है। एनडीए की विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को दल का नेता चुना गया है। इस तरह वह लगातार चौथी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं, नीतीश कुमार के पटना में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से विपक्ष ने बायकॉट कर दिया है। 

विज्ञापन


बताया गया है कि शपथ ग्रहण समारोह में राजद नेता तेजस्वी यादव शामिल नहीं होंगे। मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं। वह दिवाली की शाम को ही दिल्ली चले गए थे। इस कारण वह शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके अलावा महागठबंधन के अन्य नेताओं को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
 

राजद ने कहा- शपथ ग्रहण का बायकॉट करते हैं
शपथ ग्रहण से पहले राजद ने ट्वीट कर कहा, राजद शपथ ग्रहण का बायकॉट करती है। बदलाव का जनादेश एनडीए के विरुद्ध है। जनादेश को 'शासनादेश' से बदल दिया गया। बिहार के बेरोजगारों, किसानो, संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उनपर क्या गुजर रही है। एनडीए के फर्ज़ीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि है और जनता के साथ खड़े है।
विज्ञापन




 

राजद ने ट्वीट कर नीतीश पर बोला हमला
वहीं, नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से पहले राजद ने उनपर हमला बोलना शुरू कर दिया है। सोमवार को राजद ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया, तीसरे दर्जे की पार्टी होने और थकने के कारण मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था लेकिन भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने मेरे पैर पकड़ लिए, रोने लगे, गिड़गिड़ाने लगे। मैं ठहरा कोमल हृदय का कुर्सीवादी अंतर्यामी भिक्षुक, उन लोगों के आग्रह ने मेरे हृदय को पिघला दिया। मैं उन्हें नाराज कैसे करता? 

अमित शाह और जेपी नड्डा दोपहर में पहुंचेंगे पटना
दूसरी तरफ, नीतीश के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर पटना पहुंचेंगे। बता दें कि नीतीश ने रविवार शाम राजभवन जाकर राज्यपाल फागु चौहान के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 

राज्यपाल ने उनका दावा मंजूर कर लिया था। अब सभी की निगाहें आज नीतीश कैबिनेट के गठन और उसमें शामिल होने वाले नए चेहरों पर टिकी हुई है। रविवार को नीतीश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं के साथ कैबिनेट के संभावित आकार पर चर्चा की।  

जदयू के 12 व भाजपा के 18 मंत्री होंगे
वहीं, सूत्रों ने बताया है कि 43 विधायकों वाली जदयू को 12 मंत्री पद मिल सकते हैं। भाजपा के पास 74 विधायक हैं, इसलिए उसे 18 मंत्री पद मिल सकते हैं। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है। बताया गया है कि आने वाले दिनों में मंत्रियों की संख्या बढ़ भी सकती है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें