फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून और एनपीआर पर विवाद के बीच लालू ने की जातीय जनगणना की मांग

Sat, 28 Dec 2019 12:40 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

देशभर में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना कराने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर यह मांग की।

विज्ञापन



चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रांची के एक अस्पताल में भर्ती लालू ने ट्वीट किया कि कथित एनपीआर, एनआरसी और 2021 की भारतीय जनगणना पर लाखों करोड़ खर्च होंगे। सुना है एनपीआर में अनेकों अलग-अलग कॉलम जोड़ रहे है लेकिन इसमें जातिगत जनगणना का एक कॉलम और जोड़ने में क्या दिक्कत है? क्या 5000 से अधिक जातियों वाले 60 फीसदी अनगिनत पिछड़े -अतिपिछड़े हिंदू नहीं है जो आप उनकी गणना नहीं चाहते?
विज्ञापन


बता दें कि दिसंबर, 2017 से जेल में बंद लालू फिलहाल रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज करा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें