फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी का आरोप- बिना जमीन के ही लालू के बेटे को मिला पेट्रोप पंप

Sat, 06 May 2017 09:59 AM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
विज्ञापन
सुशील मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन
भाजपा नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू के बड़े बेटे पर गलत तरीके से पेट्रोल पंप आवंटित करने का आरोप लगाया है। सुशील मोदी ने कहा कि जब पेट्रोल पंप का आवंटन हुआ उस समय बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और लालू के बड़े बेटे के पास जमीन नहीं थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पटना में विपक्ष के नेता सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि तेजप्रताप को 2011 में यूपीए -2 सरकार के दौरान धोखाधड़ी से पेट्रोल पंप आवंटित किया गया था। 2012 में कत्याल की कंपनी ए के इंफोसिस्टम के एमडी होने के नाते तेज प्रताप और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव को पेट्रोल पंप लगाने के लिए 136 डिसमिल जमीन लीज पर दे दिया।

सुशील मोदी ने सवाल किया कि जब तेज प्रताप की न तो अपनी जमीन थी और ना ही लीज उनके नाम से था तो फिर यह पेट्रोल पंप कैसे आवंटित किया गया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप आवंटित हुआ तेजप्रताप के नाम से लेकिन ए के इंफोसिस्टम ने तेजस्वी के नाम पर 136 डिसमिल जमीन पेट्रोल पंप लगाने के लिए 2012 में लीज क्यों लिया। आवेदन देते समय जब जमीन तेज प्रताप के पास नहीं थी तो पेट्रोल पंप कैसे आवंटित हुआ।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि वह जांच के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी अनुरोध करेंगे कि उनके आरोपों के समर्थन में दस्तावेज प्रमाण हैं। बहरहाल, लालू यादव के परिवार के बेनामी संपति को लेकर भाजपा 17 मई को पूरे बिहार में धरना प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें