फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में आखिरकार पकड़ा गया लाखों की शराब गटकने वाला ‘चूहा’, निलंबित

Fri, 05 May 2017 11:15 PM IST
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में लाखों का शराब गटकने वाला ‘चूहा’ आखिरकार पकड़ा गया। एडीजी हेडक्वार्टर एस के सिंघल ने कहा कि शराब गटकने वाले रामेश्वर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। भारी मात्रा में जब्त शराब को चूहों द्वारा पीये जाने को लेकर पत्रकारों से बात करते हुए सिंघल ने कहा कि यह खबर सही नहीं है। रामेश्वर सिंह जिन्होंने शराब पी उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इधर, एसएसपी मनु महाराज के अनुसार जब्त किए गए शराब को नष्ट करने का निर्देश दिया गया है। छपरा में भारी मात्रा में शराब को नष्ट किया गया है। खबर है कि अब तक आठ लाख लीटर शराब जब्त की गई है। पटना और मगध क्षेत्र के डीआईजी राजेश कुमार ने कहा कि पकड़ी गई शराब को नष्ट करने का काम किया जा रहा है।

पटना क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नय्यर हसनैन खान ने बताया कि उन्होंने पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पुलिस मालखाने से इसका भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। बिहार में करीब 1,053 पुलिस थाने हैं। 
विज्ञापन


दरअसल मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि क्राइम मीटिंग के दौरान यह बात सामने आई है कि जब्त शराब का एक बड़ा हिस्सा पुलिस थाने लाने के क्रम में बर्बाद हो गया, जबकि उतनी ही बड़ी मात्रा को चूहे पुलिस मालखाना में हजम कर गए। इस बीच, इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है।

बिहार में प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार का सरकारी चूहा है जो शराब पिया है और उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बताएं कि उनका कौन सा चूहा शराब पिया है और उन चूहों के खिलाफ क्या कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें