फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: बिहार में राजद ने कांग्रेस को दिया झटका, दोनों सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Thu, 12 Mar 2020 10:25 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार से अपने दो राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बिहार राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने गुरुवार को बताया कि प्रेम चंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह बिहार से राजद उम्मीदवार होंगे। वहीं इस घोषणा से कांग्रेस को झटका लगा है क्योंकि राजद ने उसे अपने कोटे की एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था। हालांकि अब वह इससे मुकर गई है।

विज्ञापन




 

कौन हैं प्रेमचंद गुप्ता 
जगदानंद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्ता राजद के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। उन्हें लालू यादव के परिवार का करीबी माना जाता है। वह मनमोहन सिंह की सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान मंत्री रह चुके हैं। वह कांग्रेस के सहयोग से एक बार बिहार और एक बार झारंखड से राजद के राज्यसभा सांसद चुने जा चुके हैं।

कौन हैं अमरेंद्र धारी सिंह
राजद ने अमरेंद्र को अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। उनके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। वह राजद से नहीं जुड़े हैं और दिल्ली के कारोबारी हैं। वह पटना के दुल्हिन बाजार इलाके के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार उनका रियल एस्टेट और केमिकल सेक्टर में बड़ा है। वह भूमिहार जाति से आते हैं और बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद के बेहद करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने राजद को याद दिलाया वादा
कांग्रेस ने राजद को लोकसभा चुनाव के दौरान किया वादा याद दिलाया है। महागठबंधन की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राजद ने अपने कोटे की एक राज्यसभा सीट राजद को देने का वादा किया था। हालांकि अब उसने दोनों ही सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर उसे झटका दिया है। पिछले दिनों बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्तिसिन्ह गोहिल ने विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पत्र लिखकर उन्हें राज्यसभा की एक सीट देने के वादे को याद दिलाया था। जिसपर जगदानंद सिंह का कहना है कि उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है। जो पत्र है वह सोशल मीडिया पर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें