फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Result Bihar Board : मैट्रिक टॉपर्स को ऑफर; JEE-NEET की कोचिंग देगा, बिहार के इन नामी स्कूलों में दाखिला भी

Sat, 03 Jun 2023 08:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Board : दसवीं तक के स्कूलों को सुधारना बिहार सरकार के जिम्मे है, लेकिन बिहार बोर्ड ने अपने मैट्रिक टॉपर्स का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी उठाने की तैयारी कर ली है। बोर्ड ने ऐसा ऑफर दिया है कि प्रतिभावान जरूरतमंद पटना में फ्री रहकर स्कूली पढ़ाई के साथ फ्री में JEE-NEET की तैयारी भी कर सकेंगे
विज्ञापन
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दसवीं तक के स्कूलों को सुधारना बिहार सरकार के जिम्मे है, लेकिन बिहार बोर्ड ने अपने मैट्रिक टॉपर्स का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी उठाने की तैयारी कर ली है। बोर्ड ने ऐसा ऑफर दिया है कि प्रतिभावान जरूरतमंद पटना में फ्री रहकर स्कूली पढ़ाई के साथ फ्री में JEE-NEET की तैयारी भी कर सकेंगे। बिहार बोर्ड ने कहा कि समिति द्वारा आयोजि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के कुछ मेधावी स्टूडेंट्स को उनकी रुचि के अनुसार इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रतियोगिता परीक्षा (JEE/NEET) की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग और हॉस्टल समेत अन्य सुविधा बिहार बोर्ड द्वारा देने का प्रस्ताव है। इसके तहत पटना कॉलेजिएट स्कूल और छात्राओं के लिए बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल, बांकीपुर पटना का निर्धारण किया गया है। इसके लिए चयनित छात्रों को इंटरमीडिएट (विज्ञान) की कक्षा में इन्हीं विद्यालय में नामांकन भी कराया जाएगा। 

विज्ञापन


पटना में निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी
बिहार बोर्ड के अनुसार, इस योजन के तहत छात्र और छात्राओं को उनकी रुचि के अनुसार विषयवार योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए लिए पटना में निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। सेलेक्डेड छात्रों को इन छात्रावासों में आवासन की अवधि में निशुल्क सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, संध्याकालीन, अल्पाहार और रात्रि भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। 

यहां पर छात्र-छात्राओं के लिए इतनी सीटें...

बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल, पटना

  • मेडिकल - 50
  • इंजीनियरिंग- 50

पटना कॉलेजिएट स्कूल, पटना

  • मेडिकल- 50
  • इंजीनियरिंग - 50

जुलाई के तीसरे सप्ताह से फ्री कोचिंग शुरू

विज्ञापन

बिहार बोर्ड के अनुसार, निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन में से वार्षिक माध्यमिक में प्राप्त अंक के आधार पर चयन होगा। फ्री कोचिंग में पढ़ाई जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होगी। स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 10 जून से 16 जून से तक ऑनलाइन आवेदन करें। 24 जून को मेधा सूची का बिहार बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें