फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस स्टिंग पर बोले गिरिराज 'छोटी मछली फंसी है'

Mon, 12 Oct 2015 08:29 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में आज को पहले चरण के चुनाव से ठीक एक दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने वरिष्ठ मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा के कारण भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद बिहार की सियासत तेज होती दिख रही है। जहां जदयू के नेता इस पर अपनी सफाई दे रहे हैं वहीं विपक्ष इसे नीतीश कुमार से भी जोड़ रहा है।

इस मामले पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 'मुझे लगता है कि ये छोटी मछली है, बड़़ी मछली जिसे फसना चाहिए था वो फंस नहीं पाया।'
Trending Videos

मंत्री ने दिया इस्तीफा

रविवार को आए एक स्टिंग में अवधेश घूस लेते दिखाई पड़े। वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मच गया और नतीजतन उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद पद से इस्तीफा दिया। स्टिंग में वह चार लाख रुपये की घूस लेते दिखाई पड़ते हैं। कुशवाहा नीतीश की कैबिनेट में शहरी विकास, पंजीकरण शुल्क, उत्पाद शुल्क मामलों के मंत्री थे।

कुशवाहा ने कहा, ‘मैंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मैं वरिष्ठ मंत्री हूं और इस तरह के गंभीर आरोप लगने के बाद मुझे पद पर नहीं रहना चाहिए।’ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि कुशवाहा का इस्तीफा मिल गया है और उसे स्वीकार करने के लिए गवर्नर के पास भेज दिया गया है।

कानूनी कार्रवाई की करेंगे

यादव ने बताया कि जैसे ही इस स्टिंग के बारे में सूचना मिली मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और कुशवाहा से इस्तीफा देने को कहा। अवधेश ने नीतीश के कहने पर फैक्स से इस्तीफा भेजा, जिसे नीतीश ने तुरंत स्वीकार कर लिया।

इसके साथ ही इस स्टिंग ऑपरेशन को लेकर अवधेश कुशवाहा ने कहा कि यह साजिश उन्हें फंसाने के लिए एक केंद्रीय मंत्री ने रची है।

अवधेश कुशवाहा ने कहा है कि वह भ्रम फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। अमर उजाला डॉट कॉम इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

यहां देखे वीडियो

जयहिंद बिहार चैनल नाम से यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक दो दिन पहले अपलोड किया गया है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें