फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बारहवीं में विभिन्न विषयों के अतिथि शिक्षकों के नियोजन के लिए वर्ग-विषयवार आरक्षण रोस्टर जारी

Fri, 21 Jul 2023 06:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Reservation Roster: आरक्षण रोस्टर में विभागीय गाइडलाइन के तहत राजकीयकृत उच्च माध्यमिक स्कूलों में निर्धारित पारिश्रमिक पर अतिथि शिक्षक 2023 नियोजन में 35 फीसदी महिला के क्षैतिज आरक्षण के साथ रोस्टर में विषय और वर्ग के तहत पदों का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों के नियोजन के लिए जारी हुआ आरक्षण रोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी जिले के प्लस टू हाईस्कूलों में विभिन्न विषयों के कुल 34 पदों पर अतिथि शिक्षकों के नियोजन के लिए वर्ग और विषयवार आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। इस रोस्टर में अनारक्षित वर्ग के लिए जिले में कोई पद किसी भी विषय में नहीं है। डीईओ डॉ. अमरेंद्र कुमार पाठक और प्रभारी माध्यमिक शिक्षा डीपीओ आयुष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से रोस्टर जारी किया गया है।

विज्ञापन


आरक्षण रोस्टर में विभागीय गाइडलाइन के तहत राजकीयकृत उच्च माध्यमिक स्कूलों में निर्धारित पारिश्रमिक पर अतिथि शिक्षक 2023 नियोजन में 35 फीसदी महिला के क्षैतिज आरक्षण के साथ रोस्टर में विषय और वर्ग के तहत पदों का वितरण किया गया है। रोस्टर के अनुसार, सभी 34 पद आरक्षित बताए गए हैं।

इनमें अंग्रेजी विषय के कुल 11 पदों में ईबीसी का एक, एससी के चार, एससीएफ के तीन, एसटी का एक और आरएफ के दो पद स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह गणित के कुल तीन पदों में ईबीसीएफ का एक, एससी का एक और एसएसएफ का एक पद शामिल है। भौतिकी के कुल 10 पदों में यूआर महिला का एक, ईबीसी के तीन, ईबीसीएफ का एक, एससी के दो, एसएसीएफ का एक, एसटी का एक और आरएफ का एक पद दिया गया है। इसी तरह रसायन विज्ञान के कुल 10 पदों में बीसीएफ का एक, ईबीसी के दो, ईबीसीएफ का एक, एससी के दो, एससीएफ के दो, एसटी का एक और आरएफ महिला वर्ग का एक पद स्वीकृत किया गया है। जबकि जिले में प्राणी विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विषय में अतिथि शिक्षक का कोई पद नहीं है। डीईओ ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को रोस्टर को एनआईसी की वेबसाइट पर प्रकाशित कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें