फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के 46 हजार गांव छह महीने में ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ेंगे : रविशंकर प्रसाद

Sat, 31 Oct 2020 03:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पटना
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि बिहार के 46,000 गांव अगले छह-सात महीने में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। चुनाव प्रचार के बीच पत्रकारों से बातचीत में प्रसाद ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और आशा कार्यकर्ताओं को भी एक साल के लिए मुफ्त कनेक्शन दिया जाएगा।

विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि एक साल के अंदर छह लाख गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। बिहार के जो 45,945 गांव ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ेंगे, वहां की सभी ग्राम पंचायतों में पहले से नेटवर्क है। इस काम के लिए 27,012 गांवों में सर्वे का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, बाकी का सर्वे नवंबर में पूरा हो जाएगा। उन्होंने भाजपा के घोषणापत्र के वादों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी गांवों को एक साल के लिए मुफ्त वाई-फाई कनेक्शन मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें