फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratha Yatra : पटना में भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा आज; 40 फीट ऊंचे मनोरम रथ को देखने उमड़ी भीड़

Tue, 20 Jun 2023 04:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Jagannath Rath Yatra 2023 : बिहार में सिर्फ पटना में ऐसी रथयात्रा निकलती है। भगवान जगन्नाथ इस्कॉन मंदिर से निकलते हैं और करीब 10 किमी तक भक्त इनके रथ को खींचते हैं।
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सिर्फ पटना में ऐसी रथयात्रा निकलती है। भगवान जगन्नाथ इस्कॉन मंदिर से निकलते हैं और करीब 10 किमी तक भक्त इनके रथ को खींचते हैं। इस बार दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे यात्रा निकली। बुद्धमार्ग स्थित इस्कॉन के श्री राधा बांके बिहारी जी मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। लोग भगवान जगन्नाथ और भगवान कृष्ण की जयकारे लगा रहे थे। 

विज्ञापन

रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
रथ पर 40 फीट ऊंचे फूलों से सुसज्जित मनोरम रथ पर भगवान श्रीजगन्नाथ, श्रीबलदेव एवं देवी सुभद्रा जी की सुसज्जित प्रतिमा बरबस मन को मोह ले रही है। इस्कॉन मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी है।
विज्ञापन

रथ यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
वीमेंस कॉलेज तक जाएगी रथयात्रा
मुंबई से पधारे इस्कॉन के जनरल सेक्रेटरी ने लोगों को बधाई दी और आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में हर साल भाग लेकर कृष्ण प्राप्त करें। रथ यात्रा बुद्धमार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर से शुरू होकर इनकम टैक्स गोलंबर, विद्युत भवन, बिहार संग्रहालय, वीमेंस कॉलेज रोड होते हुए पुन: उसी रास्ते बुद्धमार्ग स्थित श्री राधा बांके बिहारी जी मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। 

खबर अपडेट हो रही है...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें